अल्मोड़ा। सुप्रसिद्ध कुमाऊं के ऐतिहासिक एवं पौराणिक नंदादेवी मंदिर के दो मंजिला गीता भवन के पुनर्निर्माण, संरक्षण एवं रखरखाव कार्य का शिलान्यास व भूमि पूजन आज मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह द्वारा किया गया। इस कार्य की स्वीकृत लागत 69.11 लाख है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के नन्दा देवी पूरे विश्व में लोगों की आस्था को प्रमुख केन्द्र है यहां पर देश-विदेश से अनेक श्रद्धालु माता का आशीर्वाद लेने आते हैं। उपाध्यक्ष ने कहा कि जो गीता भवन का निर्माण किया जा रहा है उसके बन जाने के बाद यहां के लोगों को सांस्कृतिक गतिविधियों के लिये एक अलग मंच मिल जायेगा। कहा कि विभिन्न अवसर पर नन्दादेवी प्रांगण में अनेक सांस्कृतिक कार्य आयोजित होते रहते हैं। जिसमें होली, दीपावली, रामलीला आदि गतिविधियां हैं। उन्होंने कहा कि इस भवन को दो मंजिला बनाया जा रहा है, जिसमें मीटिंग हाल, सेंट्रल हॉल, ग्राउंड हाल है।
इस अवसर विशिष्ट अतिथि सांसद अजय टम्टा ने कहा कि जिस गीता भवन का निर्माण किया जा रहा है उसके बन जाने के बाद यहां पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजन किया जा सकेगा। इस नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, महामंत्री रवि रौतेला अपने विचार रखे। उक्त भवन का निर्माण कार्य ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, कैलाश गुरूरानी, मनोज साह, संजय साह, धर्मेन्द्र शाह, अमर नाथ नेगी, जीवन नाथ वर्मा, करन टम्टा, सुरेश भटट, लक्की वर्मा, विद्या बिष्ट, मीना भैसोड़ा अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग नितिन पाण्डे, आरपी पाण्डे, रक्षित वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
